पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

भारत के माओवादी भी चुनाव लड़ें

बच्चों को मौत की बीमारी

राजनीति में अब नैतिकता की कोई जगह नहीं

शिकार की तलाश

नेग में मिली हरियाली

निशाने पर मीडिया

क्रूर समाज में एक मानवीय चेहरा

फिर बाढ़ उत्सव !

ओ मैक्लुस्कीगंज !

भारत के माओवादी भी चुनाव लड़ें

राजनीति में अब नैतिकता की कोई जगह नहीं

बच्चों को मौत की बीमारी

गोरखालैंड में स्वशासन

होरो साहब को जानते हैं आप ?

यहां दरवाजे बंद हैं

मेरे न रहने पर

महमूद दरवेश

इला कुमार

मेरे उस्ताद मेहदी हसन

 
 पहला पन्ना > राजनीति > दिल्ली Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
यूएनपीए से बाहर हुए मुलायम

यूएनपीए से बाहर हुए मुलायम


नई दिल्ली. 5 जुलाई 2008
परमाणु करार के लिए कांग्रेस को समर्थन देना मुलायम सिंह को भारी पड़ सकता है. अगर राजनीतिक गलियारों की बातों पर विश्वास किया जाए तो यूपीए का समर्थन करने के आरोप में मुलायम सिंह यादव को यूएनपीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. जाहिर है, मुलायम सिंह का इस तरह बाहर निकलना तीसरे मोर्चे में भी टूट का भी संकेत दे रही है. इधर यूएनपीए नेता ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि मुलायम सिंह को मोर्चे से बाहर कर दिया गया है.

दो दिन पहले ही यूएनपीए नेताओं की बैठक में ये मुद्दा उठा था और नेताओं ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की थी लेकिन ताज़ा घटनाक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम का हवाला देते हुए मुलायम सिंह ने परमाणु करार का समर्थन देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ हैं. मुलायम सिंह के इस पैंतरे से यूएनपीए के नेता भौंचक थे.

आज यूएनपीए की होने वाली बैठक से पहले ही मुलायम सिंह को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की खबरों के बीच यूएनपीए के एक और नेता और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू ने कहा है कि यह मुलायम सिंह पर निर्भर है कि वे किसके साथ हैं. हमने पहले ही तय कर रखा है कि परमाणु करार के मुद्दे पर वे कांग्रेस के खिलाफ वोट करेंगे. ऐसे में मुलायम सिंह को तय करना होगा कि वे यूएनपीए के साथ हैं या नहीं.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in