पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

भारत के माओवादी भी चुनाव लड़ें

बच्चों को मौत की बीमारी

राजनीति में अब नैतिकता की कोई जगह नहीं

शिकार की तलाश

नेग में मिली हरियाली

निशाने पर मीडिया

क्रूर समाज में एक मानवीय चेहरा

फिर बाढ़ उत्सव !

ओ मैक्लुस्कीगंज !

भारत के माओवादी भी चुनाव लड़ें

राजनीति में अब नैतिकता की कोई जगह नहीं

बच्चों को मौत की बीमारी

गोरखालैंड में स्वशासन

होरो साहब को जानते हैं आप ?

यहां दरवाजे बंद हैं

मेरे न रहने पर

महमूद दरवेश

इला कुमार

मेरे उस्ताद मेहदी हसन

 
 पहला पन्ना > राजनीति > दिल्ली Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
प्रधानमंत्री बहुमत सिद्ध करें-अडवाणी

प्रधानमंत्री बहुमत सिद्ध करें-अडवाणी


नई दिल्ली. 5 जुलाई 2008
परमाणु करार के विवादों के बीच भाजपा नेता लालकृष्ण अडवाणी ने मांग की है कि तत्काल सदन का सत्र बुलाकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपना बहुमत सिद्ध करें.

इससे पहले वामपंथी मोर्चा ने कहा था कि अगर परमाणु करार के मुद्दे पर विश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो वे इसका विरोध करेंगे. वामदलों ने सरकार से कहा था कि वह बताए कि क्या वह भारत-अमरीका परमाणु मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से अंतिम चरण की वार्ता करने जा रही है? इसके लिए वामदलों ने 7 जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी. इस बीच कांग्रेस ने साफ कर दिया था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 9 जुलाई को इस करार के लिए विदेश यात्रा पर रवाना होंगे.

दूसरी ओर यूएनपीए के रुख से अलग जा कर मुलायम सिंह यादव ने इस मुद्दे पर सरकार के समर्थन का वायदा किया था. लेकिन आज भाजपा के रुख के बाद राजनीतिक गलियारों में जोर आजमाइश शुरु हो गई है. आज यूएनपीए की बैठक हो रही है और अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा, वामदल और यूएनपीए वर्तमान सरकार के खिलाफ जा कर सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in