पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

भारत के माओवादी भी चुनाव लड़ें

बच्चों को मौत की बीमारी

राजनीति में अब नैतिकता की कोई जगह नहीं

शिकार की तलाश

नेग में मिली हरियाली

निशाने पर मीडिया

क्रूर समाज में एक मानवीय चेहरा

फिर बाढ़ उत्सव !

ओ मैक्लुस्कीगंज !

भारत के माओवादी भी चुनाव लड़ें

राजनीति में अब नैतिकता की कोई जगह नहीं

बच्चों को मौत की बीमारी

गोरखालैंड में स्वशासन

होरो साहब को जानते हैं आप ?

यहां दरवाजे बंद हैं

मेरे न रहने पर

महमूद दरवेश

इला कुमार

मेरे उस्ताद मेहदी हसन

 
 पहला पन्ना > राजनीति > दिल्ली Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
वामपंथी हताश हैं-कांग्रेस

वामपंथी हताश हैं-कांग्रेस


नई दिल्ली. 5 जुलाई 2008
सरकार के खिलाफ वामदलों की लगातार चेतावनी से परेशान कांग्रेस ने आज वामदलों की जम कर आलोचना करते हुए कहा है कि वामपंथी हताश हैं और उनकी हताशा का कारण समझ में नहीं आ रहा है. कांग्रेस नेता विरप्पा मोइली ने वामदलों की आलोचना करते हुए साफ किया कि सरकार के पास बहुमत है और सरकार खतरे में नहीं है.

वामपंथी मोर्चा ने कहा था कि अगर परमाणु करार के मुद्दे पर विश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो वे इसका विरोध करेंगे. वामदलों ने सरकार से कहा था कि वह बताए कि क्या वह भारत-अमरीका परमाणु मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से अंतिम चरण की वार्ता करने जा रही है? इसके लिए वामदलों ने 7 जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी.

कांग्रेस के मीडिया प्रमुख वीरप्पा मोइली ने आज कहा कि वामपंथी दलों ने जिस तरह से 7 जुलाई तक का अल्टीमेटम सरकार को दिया है, उससे यह साबित होता है कि वे निराश और हताश हैं.

मोइली ने यह भी कहा कि परमाणु करार को लेकर उनकी हताशा इस हद तक है कि वे बातचीत का सामान्य शिष्टाचार भी भूल गए हैं. उन्होंने हमे पत्र देने से पहले पत्र की प्रति मीडिया को जारी की. मोइली ने मुलायम सिंह यादव द्वारा सरकार को परमाणु करार पर समर्थन को सौदेबाजी कहे जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी शुरु से ही हमारे साथ है. हालांकि उन्होंने बीच में सरकार से समर्थन लेने की बात कही थी लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी थी.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in