नक्सली ने विधायक की हत्या की
नक्सलियों ने विधायक की हत्या की
रांची. 9 जुलाई 2008
आज नक्सलियों ने एक सार्वजनिक समारोह में हमला कर के झारखंड के पूर्व मंत्री रमेश
मुंडा की हत्या कर दी. नक्सलियों के इस हमले में श्री मरांडी के दो सुरक्षा गार्ड
भी घटनास्थल पर ही मारे गए.
तमाड़ से झारखंड जनता दल युनाइटेड के विधायक रमेश मुंडा पर नक्सलियों ने घात लगा
कर उस समय हमला किया जब वे एक सार्वजनिक समारोह में थे.
झारखंड में नक्सली लगातार राजनीतिक दलों के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं.
इससे पहले गिरिडीह ज़िले के चिलकारी गांव में माओवादियों ने 26 अक्टूबर 2007 को
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे अनूप मरांडी समेत 17 लोगों को मार दिया
था.
जमशेदपुर से झामुमो सांसद सुनील महतो की भी मार्च 2007 में नक्सलियों ने उस समय
हत्या कर दी थी, जब वे होली के मौक़े पर किशनपुर गाँव में एक फ़ुटबॉल टूर्नामेंट
में पुरस्कार वितरण के लिए गए थे.